Resort Spa
For any query / question Pl. contact - 0091-9359202020,
0091-885900880, 9999005347 ( For English speaking )
Our Programs Tariff Beauty Treatment Colon Cleaning
Weight loss Female DisorderSkin Diseases Sleep Disorder
Contact Us Photo Gallery Feed back Free Stay Invitation
8th K.M. Stone, Saharanpur to Delhi Road
Chunetti Railway Crossing
Saharanpur, Uttar Pradesh 247001
India
ph: 09359202020
alt: 09675888999
contact















| | comments (1) |
योग आत्मिक व शारीरिक सौन्दर्य देता है - मिस इंडिया सायली भगत
सुन्दरता को बरकरार रखने के लिये योग का सहारा लेना चाहिये और भारतीय संस्कृति मुझे तो क्या, अब विदेशियों को भी भाने लगी है। वर्ष 2004 की फैमिना मिस इंडिया व फिल्म अभिनेत्री सायली भगत ने अपने सहारनपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से एक विशेष मुलाकात में योग, स्वास्थ्य, मॉडलिंग कैरियर आदि विषयों पर अपने बेबाक विचार रखते हुए कहा कि उनके लिये जीवन का सबसे आह्लादकारी क्षण वह था, जब वह मिस इंडिया चुनी गईं और सबसे कष्टकर क्षण वह था जब मात्र डेढ़ अंकों से वह मिस वर्ल्ड बनने से वंचित रह गईं। एक - एक अंक का कितना महत्व है, यह मुझे तभी समझ में आया था।
योग व भारतीय संस्कृति का गहन अध्ययन करने के लिये प्रकृति कुंज के सुरम्य वातावरण में योग व प्राकृतिक चिकित्सा के विद्वान आचार्य राजेन्द्र देव अटल की शरण में आईं सायली भगत ने नेचरोपैथी रिज़ार्ट स्पा को सहारनपुर के लिये विशेष वरदान बताया और कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा अनुपम स्थान सहारनपुर जैसे छोटे से शहर में मौजूद हो सकता है। इसके लिये आचार्य राजेन्द्र अटल जी का साधुवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सहारनपुर स्थित इस प्रकृति कुंज में बिताये इन क्षणों को वह लम्बे समय तक याद रखेंगी। योग को पेटेंट करने के प्रयासों को मानवता के विपरीत बताते हुए सायली भगत ने कहा कि यह विद्या तो जन-सामान्य के उपयोग में आनी चाहिये, इसको पेटेंट करने व बेचने की तो बात विचित्र ही लगती है।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए हिन्दी, तेलुगू व तमिल फिल्मों में अभिनय कर रही सायली भगत ने बताया कि भारत की प्राचीन योग विद्या को वह आत्मिक, बौद्धिक एवं शारीरिक सौन्दर्य के विकास व संरक्षण का सर्वोत्तम उपाय मानती हैं। स्वामी रामदेव के बारे में कुछ भी कहने से इंकार करते हुए उन्होंने अन्य एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि वह शाहरुख खान के साथ काम करने को बहुत उत्सुक हैं और श्रीदेवी व माधुरी दीक्षित की भी फैन रही हैं।
मॉडलिंग में सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारा तो जा सकता है किन्तु कुछ गुण जन्मजात ही होते हैं उनको सुधारने व संवारने का प्रयास किया जाना चाहिये।
एक अन्य अवसर पर द सहारनपुर डॉट कॉम के सदस्यों से विशेष मुलाकात में सायली भगत ने सहारनपुर की प्रसिद्ध गायिका वन्या नरूला व गायक व संगीतकार संजीव झिंगरन से गीत सुनने के बाद इस बात पर अत्यन्त हर्ष प्रकट किया कि सहारनपुर जैसे छोटे से शहर में इतनी उच्च कोटि की प्रतिभायें मौजूद हैं। वन्या नरूला, योगिता झिंगरन, आई. आई. एम. एस. के निदेशक राकेश मित्तल, सत्या शर्मा, आदित्य सिंहल ने सायली भगत की सादगी व स्नेहपूर्ण व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा की और ऐसे श्रेष्ठ व्यक्तित्व को सहारनपुर आने का अवसर देने के लिये प्रकृति कुंज, दिल्ली रोड, सहारनपुर के संस्थापक निदेशक आचार्य श्री राजेन्द्रदेव अटल का साधुवाद किया। नितान्त अनौपचारिक मुलाकात में सायली ने बताया कि उन्होंने पन्द्रह वर्ष की आयु में पहली बार मॉडलिंग की थी और आज भी यही अनुभव करती हैं कि जीवन में सीखने के लिये बहुत कुछ है। मॉडल बनने की इच्छुक युवतियों और युवकों को उनकी सलाह थी कि यदि सफलता हासिल करनी है तो किसी भी असफलता से हार न मानते हुए अपने व्यक्तित्व को निखारने का निरन्तर प्रयत्न करते रहो। मॉडल का अर्थ ही है - आदर्श ! ऐसे में आपको अपने आत्मिक, शारीरिक व बौद्धिक सौन्दर्य को निरन्तर संवारना सजाना होता है, इसके लिये भारत में अनेकानेक संस्थायें ग्रूमिंग में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देने लगी हैं।
चलते- चलते सायली भगत ने सहारनपुर शहर में बहुत शीघ्र ही दोबारा आने का विश्वास दिलाया और कहा कि वह जल्द ही एक बार पुनः सबसे मुलाकात करेंगी। इस अवसर पर योग गुरु आचार्य राजेन्द्र देव अटल के अतिरिक्त नेचरोपैथ नरेश कुमार, द सहारनपुर डॉट कॉम के संस्थापक सुशान्त सिंहल, मानसी के अध्यक्ष के.के. गर्ग, संगम वैल्फेयर सोसायटी के मौ. अली, एड्वोकेट व ए.एस. सहारनपुरी आदि भी मौजूद थे।
| « Back to Album | Photo 1 of 10 | Previous | Next |
Pl. Click for more Photos- acharya atal's Gallery







Please Click for the following page ******************************************************************
Resort Facilities Founder Feed back Charges FAQ Contact Us Obesity Diabetes Skin Diseases Joint Pain SinusitiesAsthma Chronic Disease JaundiceDigestionLiver Hernia Migraine - Headache Sleep Disorder Stress Depression & Anxiety Vigour &Vitality Colon Cleaning &Detox Rejuvenation Beauty Treatment Female Disorder Holiday Program Photo Gallery Slides Show Free Stay Invitation Video Visitors Diary
question Pl contact - 09359202020
Click here for download - CONSULTAION/RESERVATION PERFORMA
We have achieved 90% results in
Diabetes Joint pain , Detox colon cleaning
Weight loss ½ kg to 1 kg in alternative days
Sinusitis, Asthma , Nasal Allergy ,
Psoriasis,eczema ,Skin disease
Beauty problem, Gynecological Disorder
Copyright 2008 Naturopathy Resort Spa all rights reserved privacy policy, terms of use.Naturopathy resort spa is the official website of M.A. Education Society ; it reserves all intellectual property rights and copyright for editorial, pictorial entire contents of reproduction of any content in any form is strictly prohibited and to use the link of this site would not be permitted.
8th K.M. Stone, Saharanpur to Delhi Road
Chunetti Railway Crossing
Saharanpur, Uttar Pradesh 247001
India
ph: 09359202020
alt: 09675888999
contact